Valuation of Ballia Revolution | History of Ballia | Bagi Ballia Revolution

Join WhatsApp group Join Now

Valuation of Ballia Revolution | History of Ballia | Bagi Ballia Revolution भाग 17

बलिया की जनक्रांति का मूल्यांकन

स्वाधीनता आन्दोलन में हर बार आगे बढ़कर लड़ने वाले बलिया के ऊपर आक्षेप भी खूब लगते है, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को निर्धारित तिथि से पहले ही “ाुरू कर देने का आक्षेप बलिया के अमर “ाहीद मंगल पाण्डे पर लग ही रहा था, कि इधर पूज्य महात्मा गांधी के स्पश्ट संकेत कि- अहिंसा नहीं छोड़नी है, बलिया ने बयालिस में बगावत करके आजादी छीन लिया था।

युवा कार्यकर्ताओं और गरम दल को इस ‘गांधी जी की अहिंसा’ की कोर्इ परवाह नहीं थी। वह तो जनता पर गोली चलाने वालों को चुन-चुन कर मौत के घाट उतारने की तैयारी में लगे थें। लेकिन गांधीवादी नेता मर्माहत थें। कोर्इ भी सरकारी व्यक्ति इस आन्दोलन से नहीं मारा गया था। लेकिन ये लोग अपराध बोध से व्यथित थे। इनकी यह चिन्ता तब मिटी जब 1945 में पं. जवाहर लाल नेहरू जी बलिया आये।

पं. जवाहर लाल नेहरू ने जब अपने भाशण में यह कहा कि- ‘उस समय की परिस्थिति में मै भी कुछ वैसा ही किया होता, जैसा कि बलिया के लोगों ने किया।’ तो सभी को इस जनक्रान्ति पर गर्व होने लगा। उग्र युवाओं को कोंसने वाले चुप्पी साथ लिए।

इस क्रान्ति के सबसे अहम पक्ष को रेखांकित करते हुए 1945 में फूलपुर (इलाहाबाद) में विषाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने कहा कि- ‘‘15 दिनों के आन्दोलन में जब अंधेरी रात थी, घनघोर बरसात का मौसम था, थानों की पुलिस अपनी ही जान बचाने के चक्कर में भागी फिर रही थी।

तब भी समूचे बलिया जिले में चोरी, डकैती, मारपीट अथवा आपसी हाथापायी की एक भी घटना न होना आष्चर्य की बात है, इसका मतलब है कि ऐसे कार्यों में लिप्त रहने वाले लोग भी आन्दोलन और राश्ट्रीयता की लहर में बह रहे थें और उनका हृदय परिवर्तन हो चुका था।’’

पं. नेहरू के ये वाक्य स्वयं बलिया में स्थापित स्वायत सरकारों की कानून व्यवस्था और बलिया के अच्छे-बुरे हर नागरिक के हृदय में हिलोरे ले रहें आजादी कीे अरमानों कह रहें है।

तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष मौलाना अबुल कलाम आजाद 1945 में जब मिर्जापुर आये। तो उन्होने तड़पते हुए कहा कि- ‘मैं बलिया की उस सरजमी को देखना चाहता हूं, जहां इतने बहादुर और “ाहीद पैदा हुए’।

श्री जयप्रकाष नारायण, डा. राम मनोहर लोहिया ने तो अनेक बार स्वयं बलिया पधारकर बलिया के इस अपराजेय पौरूश को सराहते हुए कहा कि- बलिया ने जो किया वह पूरे देष ही नहीं वरन ब्रितानी दासता में कराह रहें सभी एषियार्इ देषों के लिए प्रेरणाप्रद हैं

इस प्रकार एषियार्इ राश्ट्रों की आजादी की पूर्व भूमिका बताते हुए 8 अगस्त 1942 को बम्बर्इ अधिवेषन में कांग्रेस ने जो प्रस्ताव पारित किया था। बलिया ने आगे बढ़कर उसे अक्षरष: सत्य प्रमाणित कर दिया था। जिसके फलस्वरूप 15 अगस्त 1947 को भारत पूरी तरह आजाद हो गया।

भारत के बाद ही ब्रिटिष फ्रेन्च तथा डच साम्राज्यवाद की गुलामी से एषियार्इ एवं अफ्रीकन देष क्रमष: मुक्त होते गये। जिससे भारत भर में चल रहे मुक्ति संघर्श में बलिया की स्व. स्फूर्त जनक्रान्ति एक मील का पत्थर बन गयी।

बलिया की इस जनक्रान्ति का सबसे बड़ा मूल्यांकन तो ब्रिटिष संसद और उसके भारत मंत्री मि. एमरी की उस बेचैनी से किया जा सकता है कि जब प्रदेष के गवर्नर मि. हैलेट ने बलिया की घटनाओं को कलक्टर मि. जे. निगम द्वारा 18 अगस्त को भेजी गयी रिपेार्ट के अनुसार बताया तो मि. एमरी की रातों की नींद उड़ गयी थी। जबकि उससे बड़ी विप्लवी घटना 19 अगस्त को घटी थी।

नेदरसोल और मार्कस्मिथ द्वारा चार दिनों तक की गयी, निर्मम कार्यवाही के बाद जब बलिया में क्रान्ति को काबू में करने की सूचना गवर्नर मि. हैलेट को भेजी गर्इ तो तत्काल गवर्नर ने भारत मंत्री मि. एमरी को सूचना भेजा की ‘‘बलिया पर फिर कब्जा कर लिया गया है’’ मि. एमरी ने संसद की कार्यवाही के बीच में ही ब्रिटिष संसद बताया कि ‘‘बलिया पर फिर से ब्रिटिष साम्राज्य का कब्जा हो गया है। ऐसी सूचना अभी अभी गवर्नर मि. हैलेट द्वारा मुझे दी गयी है।

मि. एमरी द्वारा ब्रितानी संसद में दी गयी इस सूचना से दुनिया दंग रह गयी। वह बलिया के बारे में और जानने को उत्सुक थी। पूरा विष्व यह सोचने पर मजबूर हुआ कि क्या भारत में कोर्इ ऐसी भी जगह है जहां ब्रिटिष “ाासन को हटाकर किसी दूसरे ने कब्जा कर लिया था।

Valuation of Ballia Revolution | History of Ballia | Bagi Ballia Revolution

1942 की जनक्रान्ति के अमर शहीद

नाम                उम्र                        पता                      विवरण   

1. कौषल कुमार सिंह 22 नारायणगढ़ बैरिया थाना गोली काण्ड

2. देव बसन कोइरी 38 गोन्हिया छपरा ,,

3. भीम अहीर 22 भगवानपुर ,,

4. मैनेजर सिंह 38 टोला गुदरीराय ,,

5. रामप्रसाद उपाध्याय 26 चांदपुर ,,

6. रामवृक्ष राय 38 बैरिया ,,

7. रामनगीना सोनार 18 बैरिया ,,

8. षिवराम तिवारी 20 मुरारपट्टी ,,

9. निर्भय कुमार 16 गोन्हिया छपरा ,,

10. मुक्तिनाथ तिवारी 24 बहुआरा ,,

11. विद्यापति गोंड 24 तिवारी के बैरिया (मिल्की) ,,

12. विकी राम 19 ,,

13. धर्मदेव मिश्र 18 “ाुभनथहीं ,,

14. देवकी स्वर्णकार बैरिया ,,

15. नरसिंह राय बिषुनपुरा ,,

16. विक्रम सोनार श्रीपालपुर ,

17. छट्ठू कमकर बैरिया ,,

18. रामजन्म गोंड मिल्की तिवारी ,,

19. गदाधर पांडे 30 दयाछपरा जेल में

20. रामदेव कुम्हार 26 सोनबरसा जेल में

21. गौरी “ांकर राम मधुबनी मार से

22. रामरेखा “ार्मा 58 गंगापुर जेल में

23. षिवषंकर सिंह 24 चेरौआं मषीनगन द्वारा

24. खर बियार 30. ,,

25. मंगला सिंह 50 ,,

26. मकतुलिया पत्नी जमुनामाली 54 ,,

27. अतवारू भर 22 टेंगुनिया उभावं सीयर गोली काण्ड

28. चन्द्रदीप सिंह 25 आदीपुर सरयां ,,

29. दुखी कोइरी 20 खोरी पाकर गोली से

30. सूरज मिश्र 19 मिसरौली ,,

31. ठेला दुसाध 32 नेउरी बलिया “ाहर ,,

32. मोहित लाल 60 कारो ,,

33. गनपति पांडे 28 गोपालपुर ,,

34. रामसुभग चमार नेउरी बलिया “ाहर ,,

35. षिव मंगल राम 38 भरतपुरा ,,

36. रघुनाथ अहीर 36 जीराबस्ती ,,

37. सूरज लाल 18 बलिया मार से

38. षिव प्रसाद खोरी पाकर ,,

39. सरदार संत प्रसाद सिंह चमन सिंह बाग बलिया ,,

40. चंडी प्रसाद 42 सखपुरा गोली से

Valuation of Ballia Revolution | History of Ballia | Bagi Ballia Revolution

41. गौरी “ांकर सोनार 18 ,,

42. कुलदीप सिंह 35 ,, लापता

43. श्री कृश्ण मिश्र 57 मलप रसड़ा गोली काण्ड

44. विष्वनाथ प्रसाद 28 रसड़ा उत्तर पट्टी ,,

45. विषु ‘‘ ,,

46. हरि चमार 23 सुल्तानपुर रसड़ा गोली काण्ड

47. गनपति नोनिया 24 कोलवर गोली से

48. वृन्दा तिवारी 32 चितबड़ागांव ,,

49. षिव दहिन राम 32 दरिया पुर ,,

50. रामसागर राम 28 फेफना ,,

51. दूधन हलवार्इ 48 नरहीं ,,

52. रामनगीना सिंह 32 बांसडीह ,,

53. रामकृश्ण माली 30 ,, मार से

54. जानकी कुमारी 13 बंकवा गोली से

55. “ांकर भर 30 बांसडीह ,,

56. महावीर कोइरी 28 छाता ,,

57. राम तपेसा भर 25 ,, बन्दूक के कुन्दे की मार से

58. राम आधार राय 18 भरौली ,,

59. जमुना राय 38 चेतन किषोर गोली से

60. रामधनी राय 38 ,,

61. रामनगीना “ार्मा 40 ,,

62. गुल्ली राय 40 चौरा मार से

63. महादेव राय 50 ,,

64. कौषल राम 26 चौबे छपरा बिमारी से

65 गणेष पांडे 45 तुर्तीपार जेल में

66. चन्द्रिका ओझा 24 मुजहीं ,,

67. जमुना सिंह 28 चितबिसांव ,,

68. देवनारायण राय चौरा ,,

69. परषुराम ठाकुर भरौली ,,

70. बालेष्वर ंिसह 32 जिगनी ,,

71. बुधन राम नरहीं ,,

72. ब्रम्हदेव पांडे दलछपरा ,,

73. बांके सिंह बलिया ,,

74. भुनेष्वर राय सुरहीं लापता

75. श्रीमती राधिका भरतपुरा जेल या फरारी में

76. राजकुमार (बाघ) 40 सीसोटार ,,

77. रामनन्दन दास महंथ 75 सिकन्दरपुर ,,

78. सूर्यदेव राय 70 लिलकर ,,

79. श्रीकृश्ण तिवारी 44 महुलानपार ,,

80. सहदेव सिंह 60 नवापुरा ,,

81. हल कमकर बैरिया ,,

82. रामलक्षन कुम्हार आस चौरा फारारी में

83. लक्ष्मण सिंह ,,

84. देवहुती देवी 25 मनियर मार से

लेखक – शिवकुमार सिंह कौशिकेय

Valuation of Ballia Revolution | History of Ballia | Bagi Ballia Revolution

Ballia – Wikipedia Page Click Here

History | District Ballia | India Official Website Of Ballia Click Here

Chittu Pandey – Wikipedia Page Click Here

Follow Ns News India .com

Join WhatsApp group Join Now

Leave a Comment